बगहा, अगस्त 9 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय शहर के प्राथमिक विद्यालय रेलवे के प्रांगण में रविवार को अध्यापक संघ, बिहार' की जिला इकाई की एक महत्त्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष-सह-जिलाध्यक्ष मंकेश्वर कुमार राम ने की, जबकि संचालन जिला कार्यकारिणी सदस्य अबसार आलम ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष-सह-जिलाध्यक्ष मंकेश्वर कुमार राम ने कहा कि अध्यापक संघ जिले में नियुक्त विद्यालय अध्यापकों, प्रधान शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों के सेवा हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। संघ अध्यापकों के वेतन, प्रोन्नति, स्थानांतरण एवं सेवा सुरक्षा सहित अन्य वाजिब सुविधाओं की प्राप्ति के लिए संवैधानिक और लोकतांत्रिक तरीके से सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेगा। मौके पर डॉ. मुन्ना कुमार, जितेंद्र कुमार, दिवाकर पांडेय, रंज...