बीपीएससी में 152वां रेंक हासिल कर शुभम साकेत ने बढ़ाया फुल्लीडुमर का नाम
बांका, जून 20 -- फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के भीतिया बाजार निवासी शुभम साकेत ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा में 152वीं रैंक प्राप्त कर प्रखंड सहित जिले का नाम रोशन किया है। पहली ही कोशिश में मिली इस सफलता से उनके परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। शुभम समाजसेवी राजाराम साह एवं प्रधनध्यापिका सुनीता कुमारी के पुत्र हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सेंट जोसेफ स्कूल, बांका से प्राप्त की। इसके बाद इंटरमीडिएट की पढ़ाई जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली (रांची) से तथा स्नातक की शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय के शहीद भगत सिंह कॉलेज से भूगोल विषय में पूरी की। शुभम ने बताया कि स्नातक के बाद वह दिल्ली में रहकर संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की तैयारी कर रहे थे। यह भी पढ़ें- बीपीएससी में 152वां रेंक हासिल कर शुभम साकेत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.