हाजीपुर, जून 24 -- बेलसर । सं.सू. पटेढ़ी बेलसर प्रखंड की होनहार बेटी रिचा कुमारी का बीपीएससी 70वीं में चयन होने के बाद इलाके में खुशी की लहर है। प्रखंड के साइन पंचायत के बेदौलिया गांव निवासी स्व. जगदीश सिंह (सिपाही) की पौत्री एवं किसान अजय सिंह की पुत्री रीचा कुमारी का चयन राजस्व अधिकारी के पद पर हुआ है। बुधवार को रिचा के अपने पैतृक गांव बेदौलिया पहुंचने पर स्थानीय एवं आसपास के गांव के लोगों ने जमकर स्वागत किया। यह भी पढ़ें- बीपीएससी में सफल मधुबाला को किया सम्मानितस्वागत समारोह प्रखंड के मुख्य बाजार बेलसर से स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से एक सम्मान यात्रा निकाली गई। इस दौरान लोगों ने बैंड बाजे के साथ उनका स्वागत किया। गांव पहुंचने पर लोगों ने रिचा एवं उनके माता-पिता को फूल-मालाओं से लाद दिया। वहीं गांव में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में रिचा ...