बीपीएससी में चयनित होकर अर्नव अंशुमान बने राजस्व पदाधिकारी
पूर्णिया, जून 22 -- पूर्णिया, कार्यालय प्रतिनिधि। पूर्णिया जिले के रूपौली प्रखंड अंतर्गत भौवा परवल गांव के निवासी अर्नव अंशुमान ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग परीक्षा में सफलता प्राप्त कर राजस्व पदाधिकारी (आरडीओ) पद पर चयनित होकर जिले और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे गांव में खुशी का माहौल है। अर्नव अंशुमान स्वर्गीय डॉ. बिंदेश्वरी प्रसाद सिंह के पौत्र तथा सुभाष चंद्र सिंह एवं प्रीति सिंह के पुत्र हैं। वर्तमान में उनका परिवार पूर्णिया के शिवाजी कॉलोनी में निवास करता है। उनके पिता पूर्णिया सिविल कोर्ट में पेशकार हैं। प्रारंभिक शिक्षा पूर्णिया के उर्सुलाइन कॉन्वेंट विद्यालय तथा डीएवी पब्लिक स्कूल से प्राप्त करने के बाद उन्होंने नई दिल्ली स्थित शहीद भगत सिंह महाविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.