बीपीएससी में कोल्हान के होनहारों का जलवा
आदित्यपुर, जून 23 -- बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के अंतिम परिणाम जारी होते ही कोल्हान प्रमंडल के होनहारों में खुशी की लहर दौड़ गई है। परीक्षा में क्षेत्र के प्रतिभावान युवाओं ने शानदार सफलता हासिल कर पूरे कोल्हान का नाम रोशन किया। सफलता की इस सूची में जमशेदपुर के न्यू केबल टाउन निवासी अंकित शर्मा का नाम प्रमुखता से उभरकर सामने आया है, जिन्होंने परीक्षा में 218वां रैंक हासिल किया है। अंकित शर्मा का चयन अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) के पद पर हुआ है, जिससे उनके परिवार और क्षेत्र में गौरव का माहौल है। अंकित के लिए यह मुकाम हासिल करना संघर्षपूर्ण रहा, क्योंकि हाल ही में उनके पिता स्वर्गीय परमेश्वर शर्मा का निधन हो गया था, जो पेशे से एक शिक्षक थे। यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर की बेटी का बीपीएससी में परचम, 68 वीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.