बीपीएससी परीक्षा में सफलता पर शिप्रा दास का विद्यालय में किया गया सम्मान
किशनगंज, जुलाई 11 -- किशनगंज। संवाददाता बीपीएससी द्वारा आयोजित परीक्षा में सफल होकर सप्लाई इंस्पेक्टर के पद पर चयनित खगड़ा निवासी शिप्रा दास को गुरुवार को पीएम श्री बालिका उच्च विद्यालय डुमरिया में सम्मानित किया गया। शिप्रा दास ने इसी विद्यालय से मैट्रिक और इंटर की परीक्षा पास की थी। चेतना सत्र के दौरान आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने उन्हें अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर शिप्रा दास ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कठिन और विकट परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने कभी अपने लक्ष्य को नहीं भुलाया। उन्होंने छात्राओं से निरंतर मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करने का आह्वान किया। प्रधानाध्यापिका सुनीता कुमारी ने शिप्रा दास की उपलब्धि को विद्यालय के लिए गौरव की बात बताते ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.