बीपीएससी टॉपर श्रद्धा की पीठ थपथपा बोले सीएम...शाबाश
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 8 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। बिहार की पीसीएस परीक्षा में टॉप करने वाली रानीगंज तहसील के पचरास गांव की श्रद्धा पांडेय की पीठ थपाथपाकर सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने सफलता की शाबाशी दी। मुख्यमंत्री ने उन्हें आई-पैड उपहार स्वरूप दिया। इसी तरह सीएम ने मंच पर विभिन्न सरकारी योजना के 19 लाभार्थियों को भी सम्मानित कर उनसे संक्षिप्त बातचीत की। मुख्यमंत्री की हौसला आफजाई से लाभार्थी गदगद दिखे। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' से बातचीत में बीपीएससी टॉपर ने कहा कि मेरे लिए यह गौरवान्वित करने वाला पल रहा। मैंने सोचा भी नहीं था कि इतने बड़े मंच पर प्रदेश के मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होने का मौका मिलेगा। उन्होंने युवाओं को सफलता का टिप्स देते हुए कहा कि कड़ी मेहनत ही निर्धारत लक्ष्य तक पहुंचने का एकमात्र साधन है। लक्ष्य निर्धा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.