औरंगाबाद, जून 25 -- बिहार लोक सेवा आयोग की 72वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के आयोजन को लेकर गुरुवार को बिहार के मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की। आगामी 26 जुलाई को परीक्षा का आयोजन होना है।

परीक्षा की समीक्षा बैठक परीक्षा के कदाचारमुक्त संचालन को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी डीएम के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। औरंगाबाद से डीएम अभिलाषा शर्मा, अपर समाहर्ता अनुग्रह नारायण सिंह तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने परीक्षा के सफल एवं निष्पक्ष संचालन हेतु दिशा-निर्देश दिए।

सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश उन्होंने निर्देश दिया कि परीक्षा कार्य में संलग्न बायोमेट्रिक एजेंसी एवं जैमर एजेंसी के सभी कर्मियों का पुलिस सत्यापन क...