मधुबनी, अप्रैल 12 -- शैलेंद्र कुमार मधुबनी, निज संवाददाता। जिले में बीपीएससी अध्यापक संघ की जिला इकाई का पुनर्गठन रविवार को संपन्न हुआ। चकदह स्थित संघ कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान कार्यकारी जिलाध्यक्ष दीपेश कुमार भंडारी ने की, जबकि प्रदेश अध्यक्ष बबीता चौरसिया विशेष रूप से उपस्थित रहीं। बैठक में संघ को मजबूत बनाने और शिक्षकों के अधिकारों की लड़ाई को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी के गठन का निर्णय लिया गया।बैठक में अमित पंजियार को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही डा. सत्येन्द्र कुमार सिंह को प्रधान सचिव, दीपेश कुमार भंडारी को कोषाध्यक्ष, चंदन मिश्रा को संयोजक, राहुल कुमार झा को प्रवक्ता तथा विजय कुमार सिंह को कार्यालय सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं मुकेश कुमार झा, सोनू कुमार,...