बीपीएससी : 70वीं संयुक्त परीक्षा के अंकपत्र कल से जारी होंगे
पटना, जुलाई 20 -- बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने एकीकृत 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए अंकपत्र जारी करने की तिथि घोषित कर दी है। आयोग के अनुसार, अभ्यर्थी 22 जुलाई से बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर 69वें एवं 70वें ओटीआर के यूजर नेम और पासवर्ड से लॉगइन कर डैशबोर्ड में उपलब्ध इंटीग्रेटेड 70वीं प्रमाणपत्र विकल्प पर क्लिक कर अंकपत्र देख सकेंगे। यह जानकारी आयोग के परीक्षा नियंत्रक ने विज्ञप्ति के माध्यम से दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.