बीपीएससी : सहायक पर्यवेक्षण परीक्षा को आज से दस्तावेज अपलोड होंगे
पटना, अगस्त 17 -- बीपीएससी ने पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग अंतर्गत सहायक पर्यवेक्षण पद के लिए आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को आवश्यक प्रमाण-पत्र एवं दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने का निर्देश दिया है। दस्तावेज अपलोड करने की प्रक्रिया 18 अगस्त से 20 अगस्त तक चलेगी। ऑनलाइन आवेदन करने वाले वैसे अभ्यर्थी, जिनके आवेदन के संबंध में निर्धारित शर्तों के अनुरूप कार्य अनुभव प्रमाण-पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्र, अनुभव प्रमाण-पत्र, जाति एवं अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्र व बैंक खाता संबंधी विवरण उपलब्ध हैं, उन्हें आयोग की वेबसाइट पर अपलोड करने होंगे।आयोग ने स्पष्ट किया है कि दस्तावेज पीडीएफ प्रारूप में और अधिकतम 200 केबी आकार के होने चाहिए। बीपीएससी ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना निर्धारित समय सीम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.