पटना, जनवरी 22 -- बीपीएससी द्वारा जिला खेल पदाधिकारी, सहायक निदेशक (खेल/युवा) एवं व्याख्याता (एसएच एवं शाशि महाविद्यालय) के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए लिखित प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन 29- 30 जनवरी को किया जाएगा। परीक्षा 29 को दो पालियों में और 30 जनवरी को एकल पाली में आयोजित होगी। आयोग ने बताया है कि कुछ अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन में अपलोड किए गए फोटो व हस्ताक्षर अस्पष्ट या रिक्त पाया गया है। ऐसे सभी अभ्यर्थियों को निर्देश है कि वे परीक्षा के दिन अपने संबंधित परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षक के समक्ष निर्धारित कागजात अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें। आयोग के अनुसार अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर उपलब्ध घोषणा पत्र को पूर्ण रूप से भरकर, उसमें राजपत्रित पदाधिकारी से अभिप्रमाणित रंगीन फोटो चिपकाना होगा और हिंदी व अ...