बीपीएससी : पंचायती राज विभाग के अंकेक्षक की परीक्षा में 1248 सफल
पटना, अगस्त 22 -- बिहार लोक सेवा आयोग ने शनिवार को पंचायती राज विभाग अंतर्गत अंकेक्षक सेवा की प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया। रिजल्ट आयोग के वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। परीक्षा में कुल 1248 उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए चयनित किया गया है। परीक्षा में सामान्य वर्ग का कटऑफ सबसे अधिक 92 अंक गया है। श्रेणीवार सफल अभ्यर्थियों में अनारक्षित कोटि में 702, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग में 138, अनुसूचित जाति में 148, अत्यंत पिछड़ा वर्ग में 105, पिछड़ा वर्ग में 105 और पिछड़े वर्ग की महिला कोटि में 39 अभ्यर्थी शामिल हैं। दिव्यांगता के आधार पर देय क्षैतिज आरक्षण के तहत कुल 35 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। भूतपूर्व स्वतंत्रता सेनानियों के नाती/नतिनी/पोता/पोती कोटि में 20 अभ्यर्थी सफल हुए गए हैं। आयोग ने कोटिवार कटऑफ अंक भी जारी किया है。
कटऑफ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.