पटना, जून 11 -- बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने श्रम संसाधन विभाग, बिहार के नियंत्रणाधीन औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में उप प्राचार्य और समकक्ष पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया। आयोग के अनुसार, लिखित (वस्तुनिष्ठ) परीक्षा के आधार पर 139 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों के लिए 9 मार्च से 11 मार्च और 16 मार्च से 18 मार्च 2026 तक साक्षात्कार आयोजित किया गया। साक्षात्कार में 128 अभ्यर्थी शामिल हुए। एक अभ्यर्थी के दिव्यांगता प्रमाण पत्र से संबंधित मामले में जांच के बाद उसे दिव्यांग आरक्षण का लाभ नहीं दिया गया। लिखित परीक्षा में न्यूनतम अर्हता अंक से कम अंक प्राप्त होने के कारण उसका परिणाम रद्द कर दिया गया। इसके बाद अंतिम मेधा सूची के लिए 127 अभ्यर्थियों ...