नवादा, जून 22 -- 70वीं बीपीएससी परीक्षा के घोषित परिणामों में नवादा जिले के मेधावी युवाओं ने अपनी प्रतिभा का परचम फहरा दिया है। सभी ने साबित कर दिया है कि प्रतिभा किसी सुख-सुविधा या खास परिस्थिति की मोहताज नहीं होती। इस बार की परीक्षा में नवादा जिले के मेधावी युवाओं की सफलता की खास बात यह है कि केवल शहर के ही नहीं, बल्कि ग्रामीण इलाकों के युवाओं ने भी बड़ी संख्या में अपनी मेधा का परचम लहराया है। ​अभावों को धता बताकर, खेतों-खलिहानों और संकरी गलियों से निकलकर इन युवाओं ने प्रशासनिक सेवा तक का सफर तय किया है। किसी के पिता किसान हैं, तो किसी के साधारण व्यवसाई, लेकिन इन सीमित संसाधनों के बीच इन युवाओं के मजबूत इरादों और कड़े परिश्रम ने सफलता की एक नई इबारत लिख दी है। ​नवादा के युवाओं की यह शानदार कामयाबी न केवल उनके परिवारों के लिए गौरव का क्षण ...