बीपीएससी: आठवीं रैंक लाकर अमित ने बढ़ाया जिले का मान
सीतामढ़ी, जून 22 -- उत्तमचंद वर्मा सीतामढ़ी। प्रखंड के पचनौर गांव निवासी अमित कुमार ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की सहायक योजना पदाधिकारी/सहायक निदेशक परीक्षा में प्रथम प्रयास में ही आठवीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रौशन किया है। उनकी इस सफलता से परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अमित कुमार शिक्षकों के परिवार से आते हैं।उनकी माता कुमारी विभा राय मध्य विद्यालय गणेशपुर में प्रभारी प्रधानाध्यापक है, जबकि पिता नरेंद्र कुमार मध्य विद्यालय सुखी में प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। उनके दादा रामदेव राय एवं दादी कामिनी कुमारी भी सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। दो भाइयों में अमित बड़े हैं, जबकि उनके छोटे भाई आकाश कुमार एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- बीपीएससी रिजल्ट में जिले के अभ्यर्थियों ने मारी बाजी अमित की प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.