आरा, जुलाई 12 -- जिले के 19 परीक्षा केंद्रों पर कुल 12,072 अभ्यर्थियों का पंजीकरण था आरा, निज प्रतिनिधि। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (बीपीएसएससी) की ओर से मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में अवर निरीक्षक मद्य निषेध पदों पर भर्ती के लिए रविवार को प्रारंभिक लिखित प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में हुई। यह भी पढ़ें- कटिहार: 10 परीक्षा केंद्रों पर 2118 परीक्षार्थी हुए शामिल परीक्षा का आयोजन जिले में परीक्षा के लिए कुल 19 परीक्षा केंद्र बनाये गये थे। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक एक पाली में आयोजित की गई। परीक्षा को लेकर सुबह से ही सभी केंद्रों पर अभ्यर्थियों की भीड़ देखी गई। सुबह 9:30 बजे की रिपोर्टिंग समय से पहले ही परीक्षार्थी केंद्रों पर पहुंचकर कतारों में खड़े नजर आए। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज: अवर निरीक्षक मद्...