बरेली, अप्रैल 28 -- आंगनबाड़ी भर्ती में जिले के चार ब्लाकों का सत्यापन कार्य पूरा हो गया। इनकी सूची जल्द अपलोड कर दी जाएगी। शेष ब्लॉकों का सत्यापन किया जा रहा है। फॉर्मों की जांच के दौरान बीपीएल के कुछ प्रमाण पत्र संदिग्ध नजर आए। इसके चलते सीडीओ ने बीपीएल के सभी प्रमाण पत्रों के दुबारा से सत्यापन का निर्देश दिया है। पिछली बार भर्ती के दौरान गड़बड़ी पकड़ी गई थी। इसके चलते सीडीओ अतिरिक्त सतर्कता बरत रही हैं ताकि भर्ती प्रक्रिया में किसी भी तरह की सेंध नहीं लग पाए। यह भी पढ़ें- डुप्लीकेट मिले मतदाताओं का पुनः होगा सत्यापन यह भी पढ़ें- विधायक के दखल के बाद सहायिकाओं को मिले नियुक्ति पत्र

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...