गढ़वा, नवम्बर 19 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। मुख्यालय से सटे झालुवा रोड स्थित आरटीई से मान्यता प्राप्त एआरडी पब्लिक स्कूल मे नए सत्र 2026-27 को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उक्त जानकारी विद्यालय के निदेशक पी के दूबे ने एक प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय को सरकारी मानकों के अनुसार पूर्ण रूप से मान्यता प्राप्त है। वहीं विद्यालय में बीपीएल परिवार के बच्चों के लिए निःशुल्क शिक्षा की विशेष सुविधा उपलब्ध है ताकि आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की पढ़ाई में कोई बाधा न आए। उन्होंने कहा कि विद्यालय के पोषक क्षेत्र से आनेवाले अभिभावक इसका लाभ जरूर उठाएं। उन्होंने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए प्रशिक्षित व अनुभवी शिक्षकों की टीम तैयार की गई है। विज्ञान के लिए साइंस लैब और तकनीक आधारित शिक्षण के लिए उन्नत कंप्यूटर लैब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.