समस्तीपुर, मार्च 31 -- रोसड़ा । बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने और ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सरकार ने बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी पहल की है। अब जिले के बीपीएल परिवार अपने घरों की छत पर मुफ्त में सोलर पैनल लगवाकर बिजली उपकरणों का उपयोग कर सकेंगे। इसके लिए कुटीर ज्योति योजना के तहत एक किलोवाट का सोलर पैनल नि:शुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। रोसड़ा अनुमंडल में करीब एक लाख 75 हजार बीपीएल उपभोक्ता हैं, जिन्हें इस योजना का लाभ मिलने की संभावना है। इसके लिए लाभुकों को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। विभागीय जानकारी के अनुसार अब तक पांच सौ से अधिक बीपीएल व आम उपभोक्ताओं ने आवेदन किया है, जबकि लगभग 500 घरों की छत पर सोलर पैनल स्थापित भी किया जा चुका है। विभाग के कार्यपालक अभियंता शिवम कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.