बीपीएल नामांकन : 30 तक कागजात जमा नहीं किया तो आवेदन होगा रद्द
धनबाद, जुलाई 26 -- धनबाद के 83 मान्यता प्राप्त पब्लिक स्कूलों में 25 फीसदी सीटों पर बीपीएल नामांकन के लिए आवेदन करनेवाले सैकड़ों अभिभावकों को डीएसई कार्यालय मिश्रित भवन जाना पड़ेगा। विभाग की ओर से ऑनलाइन आवेदनों की स्क्रूटनी कराई गई तो अभिभावकों की ओर से ऑनलाइन जमा किए गए कई कागजात में त्रुटियां पाई गई हैं। आरटीई धनबाद डॉट इन वेबसाइट पर ऐसे आवेदकों की सूची जारी कर दी गई है। डीएसई सह आरटीई नोडल ऑफिसर शालिनी डुंगडुंग ने निर्देश दिया है कि संबंधित आवेदक वेबसाइट पर जाकर सूची को देखें। अपनी आपत्ति अथवा संबंधित कागजात डीएसई कार्यालय में जाकर 30 जुलाई की शाम 5 बजे तक अनिवार्य रूप से जमा करें। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। अन्यथा की स्थिति में आपका आवेदन स्वत: रद्द (अस्वीकृत) मान लिया जाएगा।
कागजातों में त्रुटिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.