बीपीएल नामांकन : घर से स्कूल की दूरी मापेंगे सीआरपी
धनबाद, जुलाई 12 -- धनबाद। डीएसई सह आरटीई नोडल ऑफिसर शालिनी डुंगडुंग ने बीपीएल नामांकन के लिए प्राप्त आवेदनों की जांच व सत्यापन के लिए सीआरपी (संकुल साधनसेवी) को निर्देश दिया है। 15 सौ से अधिक बच्चों का आवेदन प्राप्त हुआ है। विद्यालय से आवास की दूरी का सत्यापन सीआरपी करेंगे। सीआरपी सह घोषणा करेंगे कि स्वंय स्थल पर जाकर विद्यालय एवं आवास की दूरी की सही जांच की है। जांच में विसंगति, हेरफेर या गलत तथ्य पाए जाते हैं तो उसकी संपूर्ण जवाबदेही उसी कर्मी की होगी। विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ प्राथमिकी दर्ज कराने का पूर्ण अधिकार होगा। पोर्टल का आईडी पासवर्ड प्राप्त करने को कहा गया है। यह भी पढ़ें- Jamui News: श्री कृष्णा गौशाला झाझा के अध्यक्ष सह अनुमंडल पदाधिकारी जमुई के द्वारा Rs. 14,13,739/- का प्राक्कलन तैयार कर अग्रसारित
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.