बोकारो, मई 8 -- बोकारो जिला क्रिकेट संघ की ओर से 21 मई से आयोजित होने वाले बोकारो प्रीमियर क्रकेट लीग नीलामी में शामिल होने के लिए खिलाड़ियों का पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। जबकि अंतिम तिथि 11 मई निर्धारित किया गया है। बीडीसीए के द्वारा निर्धारित शुल्क के साथ वही खिलाड़ी पंजीकरण फॉर्म भर सकते हैं। जिन्होंने सत्र 2024-2025 व 2025-26 में बीडीसीए से पंजीकृत किसी भी क्लब से खेलें हो। इच्छुक खिलाड़ी सेक्टर 5 स्थित बीडीसीए कार्यालय से सहायक सचिव संजय पहाड़ी के पास सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक पंजीकरण शुल्क जमा कर फार्म प्राप्त कर सकते हैं। जो भी खिलाड़ी अनसोल्ड रह जाएंगे। उनका पंजीकरण शुल्क राशि बीडीसीए के द्वारा वापस कर दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...