बीपीएल कोटे में नामांकन को स्कूल की प्राथमिकता बदलने की मिली छूट, पोर्टल खुला
जमशेदपुर, जुलाई 31 -- पूर्वी सिंहभूम में शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई), 2009 के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में वंचित बच्चों यानी बीपीएल कोटे के बच्चों की नामांकन प्रक्रिया संचालित की जा रही है। जिला शिक्षा अधीक्षक सह नोडल पदाधिकारी आरटीई (पूर्वी सिंहभूम) द्वारा नामांकन को लेकर नई अधिसूचना जारी की गई है। इसके अनुसार अभिवंचित समूह के वैसे अभिभावक जिन्होंने आरटीई पोर्टल पर बच्चे के नामांकन के लिए आवेदन किया था, वे प्रथम चरण एवं द्वितीय चरण के नामांकन के बाद निजी विद्यालयों में रिक्त रह गए आरक्षित सीट के अनुसार अपने घर के किसी एक निकटतम विद्यालय का चयन कर विद्यालय की प्राथमिकता बदल सकते हैं। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: आरटीई प्रवेश आवेदन में दो अगस्त तक कराएं त्रुटि सुधार यह नियम उन्हीं अभिभावकों के बच्चों के आवेदन पर लागू होगा, जिनका नामांक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.