मैनपुरी, मार्च 26 -- नगर के रामलीला मैदान में आयोजित अंशु त्रिवेदी स्मृति बीपीएल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबलों का दौर जारी है। बुधवार की रात खेले गए मैचों में भोगांव रॉयल्स और भोगांव इंडियंस ने अपने-अपने विरोधियों को करारी शिकस्त देकर अगले दौर में प्रवेश किया। पहले मुकाबले में भोगांव रॉयल्स ने सनराइजर्स भोगांव को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया। सनराइजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 7 ओवरों में सभी विकेट खोकर मात्र 58 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भोगांव रॉयल्स ने महज चार ओवरों में बिना कोई विकेट गंवाए 61 रन बनाकर मैच जीत लिया। प्रबल ठाकुर को तूफानी बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मुकाबले में भोगांव इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में 8 विकेट पर 135 रनों का विशाल स्कोर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.