जौनपुर, अगस्त 7 -- जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में बीपीएड सत्र 2026-28 में प्रवेश के लिए प्रथम चरण की शारीरिक दक्षता परीक्षा और काउंसलिंग 11 और 12 अगस्त को होगी। विश्वविद्यालय परिसर स्थित एकलव्य स्टेडियम में सुबह 8:30 बजे से यह प्रक्रिया शुरू होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र पांच अगस्त से समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन उपलब्ध हैं। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के साथ शैक्षिक और खेलकूद योग्यता से जुड़े मूल प्रमाणपत्र तथा उनकी छायाप्रति लेकर पहुंचना होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...