बीपीएड परीक्षा का शेड्यूल जारी
मुजफ्फरपुर, जून 17 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू के परीक्षा विभाग ने बुधवार को बीपीएड प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष की परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया। बीपीएड प्रथम वर्ष सत्र 2025-27 और द्वितीय वर्ष सत्र 2024-26 की परीक्षा 30 जून से होगी। परीक्षा 12 जुलाई तक चलेगी। परीक्षा नियंत्रक ने कहा है कि किसी भी स्थिति में परीक्षा केंद्र बदलने की मांग स्वीकार नहीं की जाएगी। परीक्षा का केंद्र विवि के पीजी अंग्रेजी विभाग को बनाया गया है। प्रथम वर्ष की परीक्षा सुबह 9 से 12 बजे तक होगी और द्वितीय वर्ष की परीक्षा दोपहर 1 से शाम चार बजे तक होगी। यह भी पढ़ें- बीपीएड परीक्षा का शेड्यूल जारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.