बीपीएड, एमपीएड में प्रवेश के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 29 जुलाई तक बढ़ी
सहारनपुर, जुलाई 24 -- सहारनपुर, संवाददाता। मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय के प्रवेश समन्वयक प्रो. संजय कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय से संबद्ध समस्त महाविद्यालयों एवं संस्थानों में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की तिथियों में विस्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि बीपीएड और एमपीएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 21 जुलाई निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 29 जुलाई कर दिया गया है। इससे प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों को ऑनलाइन पंजीकरण कराने के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है। इसके अलावा बीपीईएस और बीएससी (पीएचईएस) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि भी 21 जुलाई से बढ़ाकर 25 जुलाई कर दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.