बीपीएचयू में जल्द शुरू होगी जांच
आजमगढ़, जून 23 -- आजमगढ़, संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्र की 13 सीएचसी में बनकर तैयार ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) में जल्द लोगों की जांच शुरू होगी। शासन की तरफ से यहां आधुनिक पैथालॉजी मशीनें भेजी गई हैं। इससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्हें जांच के लिए शहर नहीं आना पड़ेगा। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को ब्लाक स्तर पर सुदृढ़ और आधुनिक बनाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की यह योजना अब सीएचसी में दिखने लगी है। जिले के 13 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में बीपीएचयू के लिए भवन एक साल पहले बनकर तैयार हो गए थे, लेकिन मशीनें न आने की वजह से जांच नहीं शुरू हो पाई थी। अब वहां पैथालॉजी जांच की आधुनिक मशीनें भेजी जा रही हैं। इन मशीनों के इंस्टालेशन और टेस्टिंग काम कुछ स्थानों पर पूरा हो गया है। प्रत्येक बीपीएचयू में एक सेंट्रल इंटीग्रेटेड लैब बनाई गई है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.