खगडि़या, अगस्त 27 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि बिहार शिक्षा परियोजना परिषद अंतर्गत कार्यरत कर्मियों ने सातवां वेतन पर लगाई गई रोक हटाने की मांग की है। जिले के बीपीई कर्मियों ने शिक्षा विभाग से लेकर शिक्षा मंत्री को आवेदन देकर सातवां पर रोक हटाने की गुहार लगाई है। बताया जाता है कि बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने 25 अगस्त 2025 को कर्मियों को सातवां वेतन देने का निर्णय लिया था। जिसके बाद अगस्त व सितम्बर 2025 में सातवां वेतन अनुरूप वेतन का भुगतान भी किया गया। इसके बाद विभागीय स्तर से कपितय कारण बताकर बढ़ा वेतन पर रोक लगा दी गई। बताया जाता है कि विभाग जांच प्रक्रियाधीन बता रही है। इधर कर्मियों ने इस संबंधि में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव, राज्य परियोजना निदेशक पटना एवं शिक्षा मंत्री बिहार सरकार को आवेदन देकर सातवां वेतन लागू पर लगाई गई रोक हटाने ...