सहारनपुर, जुलाई 15 -- सहारनपुर। मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों/संस्थानों में संचालित बीएससी (पीएचईएस), बीपीईएस, बीपीएड एवं एमपीएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। विश्वविद्यालय के प्रवेश समन्वयक प्रो. संजय कुमार ने बताया कि इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 22 मई से शुरू हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए आवेदन की अंतिम तिथि 19 जुलाई 2026 तक विस्तारित कर दी गई है। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश शारीरिक दक्षता परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराने वाले अभ्यर्थियों को अपने दस्तावेज विश्वविद्यालय अथवा संबंधित महाविद्यालयों में जमा ...