सिमडेगा, जनवरी 31 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड में कार्यरत बीपीआरओ रंजीत महतो के सेवानिवृत्ति के मौके पर भावभीनी विदाई दी गई। मौके पर प्रखंड के सभी अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने रंजीत महतो के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ किया। उनके कार्यकाल में प्रखंड स्तर पर प्रशासनिक एवं विकास कार्यों को मजबूती मिली। समारोह में उन्हें शॉल, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। मौके पर कई अधिकारी एंव जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.