भागलपुर, फरवरी 10 -- प्रखंड की तिलकपुर पंचायत के वार्ड संख्या दो में ग्रामीण पथ पर बन रहे पुलिया के निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने विगत शनिवार (सात फरवरी) को विरोध प्रदर्शन कर रोक दिया था। ग्रामीणों का आरोप था कि मुखिया द्वारा मनमाने तरीके से गलत जगह पर पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है। मामले को लेकर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी माधवेंद्र कुमार ने सोमवार को स्थल निरीक्षण कर पूरी जानकारी ली। उन्होंने कहा है कि फिलहाल कार्य को रोक दिया गया है। पंचायत के मुखिया व पंचायत सचिव नहीं रहने के कारण ग्राम सभा का पंजी उपलब्ध नहीं हो पाया है। पंजी के अवलोकन के बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...