अररिया, अगस्त 6 -- पलासी (ए.सं)। विभागीय निर्देश के आलोक में बीपीआरओ अखिलेश कुमार ने पलासी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के रूप में प्रभार लिया। यह प्रभार उन्होंने सिकटी के बीईओ नरेंद्र झा से ली। नरेंद्र झा पलासी के अतिरिक्त प्रभार में थे। प्रभार ग्रहण करने के उपरांत बीईओ अखिलेश कुमार ने कहा कि शिक्षा को प्रखंड में बेहतर बनाना ही उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि शिक्षण कार्य में किसी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और न ही मिशन गुणवत्ता में किसी प्रकार की कोई लापरवाही बरती जाएगी। उन्होंने शिक्षकों से नियमित समय पर विद्यालय जाने तथा शुक्ष्ण व्यवस्था को बेहतर बनाने की अपील की। मौके पर सिकटी बीईओ नरेंद्र झा, निशांत कुमार निर्मल, अत्तिकुर रहमान, मो. सादिक आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...