बीन वादन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता दो सितंबर को होगी आयोजित
फरीदाबाद, अगस्त 29 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग की ओर से राज्य स्तरीय बीन दल प्रतियोगिता का दो सितंबर को कुरुक्षेत्र में आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर लोगों से आवेदन मांगे गए हैं। डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल ने बताया कि प्रतियोगिता के माध्यम से प्रदेश की पारंपरिक बीन वादन कला को संरक्षण देने के साथ लोक कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच उपलब्ध कराया जाएगा। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दलों को आकर्षक पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले दल को 75 हजार रुपये, द्वितीय स्थान पर रहने वाले दल को 60 हजार रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त दल को 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इसके अलावा पांच सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे, जिनके तहत प्रत्येक विजेता दल को 10 हजार रुपये मिलेंगे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.