सोनभद्र, अप्रैल 21 -- अनपरा,संवाददाता। डिबुलगंज स्थित 33/11 केवी सबस्टेशन को अब सीधे 132/33 केवी बीना सबस्टेशन से बिजली आपूर्ति होगी। मंगलवार को इस नयी लाइन को परीक्षण के बाद चार्ज कर दिया गया है। इस लाइन से अब डिबुलगंज सबस्टेशन को सीधे बिजली आपूर्ति होगी जिससे बीच में लाइनों में होने वाले फाल्ट का असर न होने से उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली हासिल होगी। अधिशासी अभियंता विद्युत माध्यमिक कार्यखण्ड मिर्जापुर सुशील ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र बीना से निकल कर लाइन रेहटा,ककरी,रेनुसागर मोड़,अनपरा मोड़, औड़ीमोड़ व काशीमोड़ होकर डिबुलगंज पहुंची है। इसका अनापत्ति प्रमाण पत्र विद्युत सुरक्षा के उपनिदेशक उप्र शासन ने जारी कर दिया है जिसके बाद निदेशक तकनीकी पूर्वांचल विद्युत निगम ने लाइन को चार्ज करने को निर्देशित किया है अत: आदेशनुसार लाइन चार्ज की जा...