गया, जुलाई 6 -- फल्गु नदी बचाओ किसानों के खेतों में पानी पहुंचाओ अभियान के तहत किसानों ने भींदासपुर गांव के समीप फल्गु नदी में धरना दिया। पंडित यदुनंदन शर्मा सेवा आश्रम ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में किसानों ने फल्गु नदी में आने वाले पानी को खेतों तक पहुंचाने, अत्याधिक पानी से नदी के किनारे के कटाव को तत्काल रोक लगाने और नदी के मिटते अस्तित्व को बचाने की मांग की। किसान विजय शर्मा ने कहा कि किसानों की बहुप्रतीक्षित बीथो वियर बांध का निर्माण के लिए बिहार सरकार को आश्वासन से उपर उठकर अस्तित्व में लाने की आवश्यकता है। इससे गया और जहानाबाद लोकसभा में सांसद के अलावा अतरी, बेलागंज और मखदुमपुर विधानसभा के विधायक को गंभीरता से पहल करना चाहिए। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: मुंगेर: तारापुर में चौरा नदी बांध पर अतिक्रमण से ग्रामीणों का फूटा गुस्सा...