हरदोई, अप्रैल 17 -- बावन। लोनार कोतवाली छेत्र में किसान की हत्या का खुलासा अब तक नही हुआ है। नौ माह बीत गए है। विवेचना अभी तक चल रही है। तीन विवेचक बदल चुके है। फिर भी पुलिस के हांथ अभी तक खाली है। अब तो खुलासे की चर्चाएं तक होना बन्द हो गयी है। परिजन परेशान हैं। लोनार कोतवाली छेत्र के अंतर्गत 23 जुलाई 2025 को मुगलापुर गांव निवासी 60 वर्षीय किसान राजकुमार सिंह उर्फ छोटे भईया का शव इनके ही घर के दरवाजे पर पड़ा मिला था। खून से लथपथ शव देखकर पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी थी। तत्कालीन थानाध्यक्ष लोनार विवेक वर्मा ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुचकर साक्ष्य जुटाए। बताया गया था कि मृतक घर में अकेले रहते थे। खेती-किसानी का कार्य करते थे। उनकी शादी नही हुई थी। लोनार पुलिस ने मृतक के भाई कृष्णकुमार की तहरीर पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.