नई दिल्ली, मई 30 -- भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट बहुत ही तेजी से बदल रहा है। पिछले तीन सालों (2024 से 2026) के दौरान ग्राहकों की पसंद और सरकार के कड़े नियमों के चलते कार मार्केट में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। एक तरफ जहां देश में कॉम्पैक्ट और मिड-साइज एसयूवी (SUV) का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। वहीं, दूसरी तरफ सेडान और ट्रेडिशनल हैचबैक गाड़ियों की मांग लगातार घट रही है। इसी का नतीजा है कि भारत की सबसे बड़ी कार कंपनियों को अपने कुछ बेहद पॉपुलर और पुराने मॉडल्स का प्रोडक्शन हमेशा के लिए बंद करना पड़ा है। आइए जानते हैं ऐसी ही तीन बड़ी गाड़ियों के बारे में जो पिछले 3 साल में मार्केट से गायब हो गईं। यह भी पढ़ें- मार्केट में जल्द होगी मारुति और टोयोटा के इन 3 धांसू इलेक्ट्रिक कारों की एंट्रीमारुति सुजुकी सियाज मारुति सुजुकी की प्रीमियम सेडान कार ...