खगडि़या, अप्रैल 15 -- खगड़िया । नगर संवाददाता जिले के विभिन्न थानों द्वारा किए गए कार्रवाई में बीते 24 घंटे मे 29 फरारियों व वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं कार्रवाई में दस लीटर देशी शराब व भारी मात्रा में कफ सीरप बरामद किया गया है। एसपी राकेश कुमार ने प्रेस विज्ञप्ती जारी कर बताया कि कार्रवाई में शराब सेवन मामले में एक शराबी, शराब कांड में एक फरारी, हत्या के प्रयास मामले में पांच फरारी, एनडीपीएस एक्ट में तीन को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- 2380 किलो जावा महुआ किया नष्ट, शराब मामले में पांच पकड़ाये

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...