खगडि़या, अगस्त 29 -- खगड़िया। नगर संवाददाता जिले के विभिन्न थानों द्वारा बीते 24 घंटे में किए गए फरारियों व वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई में 23 फरारी को गिरफ्तार किया गया है। इसमें से हत्या के प्रयास मामले में पांच फरारी शामिल हैं। वहीं 14 लीटर देशी शराब भी बरामद किया गया है। जबकि एक जमानतीय वारंट का निष्पादन किया गया। वहीं 14 गैर जमानतीय वारंट का निष्पादन किया गया है। छह फरारियों के घरों पर इश्तेहार भी साटे गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...