बीते 24 घंटे में 20 फरार आरोपी व वारंटी गिरफ्तार
खगडि़या, जुलाई 8 -- खगड़िया । नगर संवाददाता खगड़िया पुलिस द्वारा जिले में अपराध नियंत्रण एवं फरार अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बीते 24 घंटे के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर कुल 20 फरार आरोपी एवं वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में हत्या के प्रयास, पुलिस पर हमला, अपहरण समेत विभिन्न संगीन मामलों के अभियुक्त शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ती जारी कर जानकारी दी। एसपी ने बताया कि जिले के सभी थाना क्षेत्रों में फरार अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पिछले 24 घंटे में हत्या के प्रयास के दो अभियुक्त, पुलिस पर हमला करने के मामले में एक अभियुक्त, अपहरण के मामले में दो अभियुक्त तथा अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.