सीवान, जनवरी 21 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस लगातार कार्रवाई करने में जुटी है। इस क्रम में अधीक्षक कार्यालय के निर्देश पर बीते 24 घंटे के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 18 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। साथ ही लंबे समय से लंबित 32 वारंट व 2 कुर्की आदेशों का सफल निष्पादन किया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में से 13 आरोपी शराब कांडों में शामिल थे, जबकि एनडीपीएस एक्ट के तहत एक अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई। मादक पदार्थों के खिलाफ की गई कार्रवाई में पुलिस ने 10.300 किलोग्राम गांजा बरामद किया। इसके अलावा अवैध शराब के खिलाफ चलाए गए अभियान में 164.4 लीटर देसी शराब जब्त की गई है। विदेशी शराब की बरामदगी नहीं हुई है। पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.