खगडि़या, अप्रैल 20 -- खगड़िया । नगर संवाददाता बीते 24 घंटे में जिले के विभिन्न थानों द्वारा कार्रवाई करते हुए 14 फरारियों व वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें से 13 को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है। कार्रवाई के दौरान एक देशी कट्टा व 10 लीटर देशी शराब भी बरामद किया गया है। एसपी राकेश कुमार ने प्रेस विज्ञप्ती के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि कार्रवाई में दो शराबी, शराब कांड मामले में एक, हत्या के प्रयास मामले में एक, आर्म्स एक्ट मामले में एक को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई में एक वारंटी को जमानतीय धारा के तहत थाने पर से ही रिहा कर दिया गया। यह भी पढ़ें- छापेमारी: 24 घंटे में 22 गिरफ्तार, 17 गए जेल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...