खगडि़या, अप्रैल 29 -- खगड़िया । नगर संवाददाता जिले के विभिन्न थानों द्वारा बीते 24 घंटे में किए गए कार्रवाई में 13 फरारियों व वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें से 12 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कार्रवाई में शराब सेवन मामले में एक, शराब कांड मामले में एक, हत्या के प्रयास मामले में नौ, आर्म्स एक्ट मामले में एक को गिरफ्तार किया गया है। वहीं एक वारंटी को जमानतीय धारा के तहत थाने पर से ही रिहा कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...