खगडि़या, मई 8 -- खगड़िया । नगर संवाददाता जिले के विभिन्न थानों द्वारा बीते 24 घंटे में किए गए कार्रवाई में 13 फरारियों व वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है। इसमे से 12 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एसपी राकेश कुमार ने प्रेस विज्ञप्ती जारी करते हुए बताया कि कार्रवाई में तीन शराबी, शराब मामले में एक फरारी, पुलिस पर हमला करने के मामले में तीन दो को गिरफ्तार किया गया है। इधर पुलिस की कार्रवाई से फरारियों व वारंटियों में हड़कंप मचा हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...