खगडि़या, मार्च 17 -- खगड़िया, नगर संवाददाता। जिले के विभिन्न थानों द्वारा बीते 24 घंटे में किए गए कार्रवाई में 13 फरारियों, वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। सभी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत भेज दिया गया हेै। बताया जा रहा है कि कार्रवाई में विभिन्न थाना क्षेत्र के पांच हत्या के प्रयास मामले में फरारी, एनडीपीएस एक्ट में दो, आर्म्स एक्ट मामले में एक बदमाश को गिरफ्तार किया गया। जबकि पांच अन्य वारंटियों केा भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेजा गया है।वाहन जांच अभियान के दौरान वसूले 69 हजार रूपए जुर्मानाखगड़िया, नगर संवाददाताजिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में सोमवार को चलाए गए सघन वाहन जांच अभियान के दौरान 69 हजार रूपए का जुर्माना राशि की वसूली की गई। एसपी राकेश कुमार ने प्रेस विज्ञप्ती जारी कर बताया कि 432 वाहनों की जांच की गई। इसमें से बिन...