लखनऊ, जनवरी 13 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी की मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए बीते 24 घंटे में 46279 लोगों ने फॉर्म-6 भरा है। राजनीतिक दलों की ओर से 577 लोगों के और 45702 फॉर्म आम लोगों की ओर से भरे गए हैं। अब तक कुल 18.53 लाख लोगों ने मतदाता बनने को फॉर्म-6 भर दिया है। दूसरी ओर मतदाता सूची से नाम कटवाने के लिए पिछले 24 घंटे में 685 लोगों ने फॉर्म-7 भरा है। अभी तक 50 हजार से अधिक लोग अपना नाम कटवाने के लिए फॉर्म-7 भर चुके हैं। सीईओ कार्यालय की ओर से सभी जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारी और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के एक्स हैंडल की सूची जारी की गई है। सभी जिलों के मतदाताओं से अपील की गई है कि वह अपने-अपने क्षेत्र के संबंधित अधिकारियों से समस्या एक्स पर पोस्ट कर भी समाधान करा सकते हैं। अगर वहां सुनवाई न हो तो फिर सीईओ के एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.