नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- भारतीय ग्राहकों के बीच 7-सीटर कारों की डिमांड में लगातार तेजी देखी जा रही है। इस सेगमेंट में मारुति सुजुकी अर्टिगा, टोयोटा इनोवा और महिंद्रा बोलेरो जैसी एमपीवी की पापुलैरिटी सबसे ज्यादा है। अगर बीते वित्त वर्ष यानी FY2026 में 7-सीटर सेगमेंट के बिक्री की बात करें तो मारुति सुजुकी अर्टिगा (Maruti Suzuki Ertiga) ने टॉप पोजीशन हासिल कर लिया। भारतीय अर्टिगा को इस दौरान कुल 1,98,876 नए ग्राहक मिले। इस दौरान सालाना आधार पर अर्टिगा की बिक्री में 4.1 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। आइए जानते हैं इस दौरान 10 सबसे ज्यादा बिकने वाले 7-सीटर कारों की बिक्री के बारे में विस्तार से।तीसरे नंबर पर रही टोयोटा इनोवा बिक्री कि लिस्ट में दूसरे नंबर पर महिंद्रा स्कॉर्पियो रही। महिंद्रा स्कॉर्पियो ने इस दौरान 8.5 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के ...