भागलपुर, जून 28 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिला कृषि कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार बीते 10 वर्षों के दौरान जून में कम बारिश के कारण धान की रोपनी नहीं हो रही है। जबकि लंबी अवधि वाले धान का बिचड़ा 21 दिन में तैयार कर जून के अंत तक खेतों में रोपनी की जाती थी। इस बार भी जून में मानसून व प्री-मानसून से 70 प्रतिशत कम बारिश हुई है। खेतों में कम पानी के अभाव के कारण जिले के किसान अबतक 12 से 15 प्रतिशत धान का बिचड़ा तैयार कर पाए हैं। इनमें से अधिकांश किसानों ने बोरिंग के पानी से बिचड़ा तैयार किया है। जबकि 90 प्रतिशत किसान बारिश पर निर्भर हैं। भागलपुर जिले में जून में 183 मिलीमीटर बारिश होती है, इस बार महज 45 मिलीमीटर हुई है। बारिश की बेरुखी से लंबी अवधि वाले धान की रोपनी में विलंब हो गया है। यह भी पढ़ें- 10 सालों में तीन साल ही समय पर बरसा पानीकि...